'भारत' में ये बदलाव चाहते हैं सलमान खान- अली अब्बास जफर की बढ़ी मुसीबत!
सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा का समय गुजारा है। लिहाजा, वह फिल्म बनने के दौरान निर्माता- निर्देशक को इनपुट भी देते हैं। जो कभी सही चला जाता है, लेकिन कभी फिल्म ही पलट जाती है। ताजा अफवाहों की मानें तो भारत के लिए भी सलमान खान ने अली अब्बास जफर को कुछ सलाह दिये हैं.. लेकिन अली फिलहाल अपने हिसाब से फिल्म को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
[2.0 सिर्फ मेरे लिए हिट या फ्लॉप नहीं होगी, इसकी जिम्मेदारी पूरी टीम पर है]
दरअसल, भारत कोरियन फिल्म Ode To My Father की हिंदी रीमेक है। लेकिन रीमेक होने के बावजूद अली अब्बास जफर ने फिल्म को भारतीय दर्शकों को देखते हुए कुछ बदल दिया है। फिल्म में काफी इमोशन और भारत- पाकिस्तान बंटवारे के समय का ड्रामा दिखाया जाएगा। साथ ही सलमान खान फैंस को देखते हुए फिल्म में कुछ एक्शन सीन्स भी डाले गए हैं।

लेकिन ट्यूबलाइट की असफलता के बाद सलमान खान ने यह समझ लिया है कि उनके फैंस उन्हें एक्शन करते ही देखना चाहते हैं। ऐसे में वह फिल्म में कुछ hardcore एक्शन सीन्स चाहते हैं। लेकिन अली अब्बास जफर की दुविधा है कि फिल्म की इमोशनल कहानी में वह ज्यादा एक्शन सीन्स नहीं मिलाना चाहते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अली फिल्म को किस तरह पेश करते हैं।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म ईद 2019 पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तबू, जैकी श्राफ, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदारों में हैं।
फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है। फिल्म में भारत- पाकिस्तान बंटवारे को भी दिखाया गया है। खास बात है कि सलमान खान- अली की जोड़ी इस फिल्म के साथ हैट्रिक बनाने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
