अक्षय संग रवीना नहीं कैटरीना
मोहरा फिल्म के गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' में रवीना के साथ पानी में आग लगाने के बाद अक्षय ये आग अब दोबारा लगाने जा रहे हैं। इस बार रवीना की जगह होंगी कैटरीना और फिल्म का नाम है 'दे दना दन'। इस फिल्म में हेरा-फेरी की कॉमेडी जोड़ी दोबारा आ रही है।
मोहरा फिल्म अक्षय के करियर की वह रस्सी है जिसे पकड़कर वो फिल्म इंडस्ट्री में ऊपर चढ़े थे। खैर आज की तारीख में अक्षय एक स्थापित नाम हैं और उन्हे ऐसी कोई जरूरत नहीं है।
इस समय बॉलीवुड में किसिंग और पेयर मैचिंग, फिल्मों को चलाने की जरूरत बन चुके हैं। कोई भी फिल्म और निर्देशक इन फिल्मी फंडों से अछूता नहीं है। फिर अक्षय को भला इन रामबाणों की जरूरत क्यों नहीं होगी।
कैटरीना वैसे भी अक्षय के लिए बहुत लकी हैं। कैट और अक्की की जोड़ी जिस फिल्म में रही फिल्म बढ़िया चली। अब ऐसे में कैट के साथ पानी में आग लगाने के लिए अक्की का दिल क्यों नहीं मचलेगा।


Click it and Unblock the Notifications