रानी-आदित्य के बाद होगी उदय-नरगिस की शादी?
इन दिनों आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई उदय चोपड़ा बहुत ज्यादा खुश हैं। उनकी खुशी की वजह अभिनेत्री रानी मुखर्जी जो कि अब उनकी भाभी बन गयी हैं।
उदय ने दिल खोलकर रानी का अपनी फैमिली में वेलकम किया है। जहां रानी अब मिसेज चोपड़ा बन गयी हैं वहीं अब बहुत जल्द उदय के सिर पर सेहरा बंधने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि उदय चोपड़ा भी अब शादी का ऐलान करने वाले हैं वो भी सेक्सी अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ।
पिछले काफी समय से दोनों के अफेयर की खबरें फिल्मी गलियों में छायी हुईं हैं। पिछले दिनों नरगिस को बिकनी पहने उदय के साथ एक बीच पर भी देखा गया था। कहा जा रहा था कि उदय को बस अपने भाई की शादी का इंतजार था, जो कि अब हो गयी है। इसलिए अब वो भी अपनी शादी की खबर सार्वजनिक कर देंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि उदय चोपड़ा की शादी धूम-धाम से होगी क्योंकि यह उनकी पहली शादी होगी।
वो अपने भाई की तरह गुपचुप तरीके से इटली में शादी नहीं करेंगे। देखते हैं इन सारी बातों में कितना दम है? फिलहाल तो चोपड़ा फैमिली रानी के घर आने से बहुत ज्यादा खुश है।


Click it and Unblock the Notifications