पद्मावत के बाद मणिकर्णिका का हो सकता है विरोध, राजस्थान का एक संगठन आया सामने

Recommended Video

Kangana Ranaut's Manikarnika is in big trouble after Padmaavat । FilmiBeat

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत बहुत विवादों के बाद रिलीज हो पाई थी और इसके बाद फिल्म को सफलता भी मिली है। पद्मावत फिल्म को रिलीज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का सहारा तक संजय को लेना पड़ा था।

फिल्म को रिलीज ना होने देने के पीछे करणी सेना के लोग थे जो कि इस फिल्म का विरोध इसलिए कर रहे थे क्योंकि उनका आरोप था की फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है। उनका आरोप था कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती प्रेम कहानी दिखाई गई है।

फिल्म रिलीज होने के बाद ये पता चला था कि फिल्म में ऐसा कुछ नही है। आपको बता दें कि अब वही हाल कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का होने वाला है। दरअसल इस फिल्म का विरोध कुछ लोग कर सकते है क्योंकि एक संगठन का मानना है कि फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के कुछ प्रेम प्रसंग वाले सीन है।

kangana ranaut, manikarnika, padmavat,कंगना रनौत, मणिकर्णिका, पद्मावत

आपको बतातें कि कंगना रनौत इस फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल कर रही है जो कि अब विवादों के घेरे में आती हुई फिल्म दिख रही है। काफी शूटिंग पूरी होने के बाद अब ये शूटिंग राजस्थान में शुरु होने जा रही है जिसमें वहां के एक संगठन ने फिल्म के लिए ये बात बोली और कहा है कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।

पता चला है कि सर्व ब्राह्मण महासभा के अक्ष्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने अपने बयान में कहा है कि फिल्म काफी तोड़ मरोड़ कर पेश करने का काम चल रहा है और रानी लक्ष्मीबाई का प्रेम प्रसंग किसी अंग्रेज के साथ दिखाने की तैयारी चल रही है। उनका कहना है कि अगर ऐसा है तो हम इसका विरोध करते है।

इस पर आगे कार्रवाई करते हुए इस फिल्म के निर्माता को सुरेश ने पत्र लिखकर इस बात का जवाब मांगा है कि फिल्म में ऐसे सीन आखिर दिखाने की तैयारी क्यों की जा रही है। उनका कहना है वो सरकार से भी इस बात की गुजारिश करेगे। फिर भी बात नहीं बनी तो उनका संगठन फिल्म को रोकने के काम करेगा।

पद्मावत ने जिस तरह का विवाद सहा है हो सकता है कि मणिकर्णिका भी इस तरह का विवाद झेलती हुई दिखाई दे। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है और अब उसकी अंतिम शूट के लिए फिल्म निर्माता राजस्थान का रुख करने वाले है जहां इस फिल्म के विरोध की हवा उठती हुई दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X