पैडमैन के बाद अब दहेज प्रथा पर फिल्म करना चाहते हैं अक्षय कुमार..शानदार
अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाना पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि "बतौर कलाकार मुझे ऐसी फिल्में करके संतुष्टि मिलती है और आगे भी ऐसी फिल्में करना चाहता हूं।" पिछले साल अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा आई थी और फिल्म को लोगों ने पसंद किया था।
अक्षय कुमार आज मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि वो दहेज जैसे मुद्दे पर फिल्म बनाना चाहेंगे हालांकि उन्होंने साफ कह दिया कि फिलहाल वो इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहेंगे।अक्षय कुमार ने ये भी शेयर किया कि उन्हें सामाजिक फिल्में बनाने का आइडिया कहां से आता है।

उन्होंने कहा कि "मुझे किसी भी सामाजिक मुद्दों पर पर फिल्म बनाने का आइडिया लोगों से मिलने के बाद आता है। आज सुबह मुझे यह एक अच्छा विषय मिला है और अगर इसपर अच्छी कहानी मिली तो फिल्म बना दूंगा।" अक्षय कुमार ने साथ ही ये भी कहा कि जरुरी नहीं कि फिल्म का आडिया मीटिं में ही निकल कर आए।


Click it and Unblock the Notifications