शाहरुख खान की 'लॉयन' से नयनतारा बाहर और सामंथा प्रभु अंदर, क्या एटली बनाएंगे बिल्कुल नई जोड़ी?
शाहरुख खान की अगली फिल्म एटली के साथ है। जिसका नाम लॉयन बताया जा रहा है। एटली साउथ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड फिल्म के लिए बॉलीवुड के बादशाह के साथ टीम-अप किया है। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान के अपोसिट नयनतारा का नाम सामने आ रहा था लेकिन अब सामने आ रहा है कि नयनतारा ने इस प्रोजेक्ट के लिए इंकार कर दिया है और नई अदाकारा का नाम सामने आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, आर्यन खान ड्रग्स केस के चलते और तमाम विवाद के चलते नयनतारा ने इस फिल्म से पल्ला झाड़ लिया है। वही नयनतारा जिन्होंने इस फिल्म के लिए अक्टूबर की डेट्स दी थीं। फिलहाल शाहरुख खान परिवार और फैमिली रिजन की वजह से अपनी फिल्मों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के चलते तनाव में हैं और वह परिवार पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं नयनतारा के लिए डेट्स शेड्यूल को बदलना मुश्किल है इसीलिए वह इस प्रोजेक्ट से हटना चाहती हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

शाहरुख खान के अपोसिट सामंथा प्रभु
अब एटली की फिल्म लॉयन में नई अदाकारा का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एटली ने शाहरुख खान के अपोसिट नयनतारा की जगह पर सामंथा रुथ प्रभु को अप्रोच किया है। अगर एक्ट्रेस ने हां कर दिया तो फैंस को सामंथा इस फिल्म में नजर आएंगी।

शाहरुख खान की लॉयन
फिल्म लॉयन की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर से लेकर अन्य सितारे नजर आएंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

पठान फिल्म
शाहरुख खान फिलहाल पठान फिल्म पर काम कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स की पठान में शाहरुख खान एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म की शूटिंग पर फिलहाल काम चल रहा है।

शाहरुख खान किस तकलीफ में हैंं
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस में जेल में बंद है। उनकी बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई है। एनसीबी ने आर्यन खान पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications