..................... After Marriage, It's Honeymoon No. 250 for Saif-Kareena| शादी के बाद सैफरीना का होगा हनीमून नंबर 250 - Hindi Filmibeat

शादी के बाद सैफरीना का होगा हनीमून नंबर 250

मंगलवार को परंपरावादी ढंग और कानूनी तौर पर सैफ-करीना पति-पत्नी बन गये हैं। आपको बता दें कि भले ही पांच साल बाद इस प्रेमी जोड़े ने शादी की रस्में अदा की है लेकिन पिछले पांच साल से करीना सैफ के साथ लिव-इन-रिलेशन में थी जिसका खुलासा करीना ने खुद किया था। इसलिए शादी के बाद सैफ-करीना का हनीमून पहला नहीं बल्कि 250 वांहोगा।

Saif-Kareena
पिछले पांच सालों में सैफ-करीना का लव अफेयर चल रहा था। सैफ और करीना हर जगह साथ-साथ जाते थे। हर होटल में मिस्टर एंड मिसेज खान के नाम से कमरा बुक कराते थे इसलिए अब अगर सैफरीना शादी के बाद घूमने जाते हैं तो यह उनका हनीमून नया नहीं होगा। खुद करीना ने एक मैगजिंन के साक्षात्कार में हंसते हुए कहा था कि शादी के बाद वो सैफ के साथ 250 वें हनीमून पर जायेंगी। मालूम हो कि शादी के पहले भी करीना, सैफ के साथ एक महीने के लिए लंदन में छुट्टियां बिता कर आयी थीं।

गौरतलब है कि मंगलवार को सैफ-करीना ने रजिस्टर्ड मैरज कर ली है। रजिस्टर्ड मैरज की सारी औपचारिकताएं सैफ के बांद्रा वाले घर पर कल दोपहर में संपन्न हुई। शादी की एक समारोह आज दिल्ली में होगा और उसके बाद एक पार्टी पदौदी पैलेस गुड़गांव में कल होगी। कल शादी के बाद सैफ-करीना ने अपने घर की बालकनी में आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों का धन्यवाद किया। 18 तारीख से 21 तारीख तक सैफ-करीना पदौदी पैलेस में ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X