तगड़ा Rumor: अब सलमान वापस इतना रायता कैसे संभालेंगे?

पिछले साल एक खबर ने बॉलीवुड की गपशप गली को गुलज़ार रखा था। और वो था मलाईका अरोड़ा खान का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर। बहुत लोगों ने अरबाज़ खान के साथ उनके ब्रेकअप को अर्जुन कपूर और मलाईका की खास दोस्ती से जोड़ कर देखा।

वहीं दूसरी तरफ, सोहेल खान और हुमा कुरैशी की खास दोस्ती और सोहेल की पत्नी सीमा सचदेव के घर छोड़कर जाने का भी कनेक्शन बनाया गया। हद तब हो गई जब सलमान खान की बहन अर्पिता खान की गोदभराई में खान परिवार की दोनों बहुएं - सीमा और मलाईका गायब दिखीं।

after-link-up-rumours-huma-moved-to-building-where-sohail-stays

बहरहाल, धीरे धीरे सारी अफवाहें शांत हो गईं। अरबाज़ - मलाईका का तलाक हो गया। सोहेल - सीमा वापस एक अलग बिल्डिंग में साथ रहते हैं। लेकिन उनके बीच क्या हुआ किसी को नहीं पता। हालांकि हुमा कुरैशी जो कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में सोहेल की टीम की ब्रांड अंबैज़डर थीं, उन्हें हटा दिया गया था।

इस बाबत सोहेल और उनके मैनेजर ने अलग अलग जवाब दिए थे और लोगों की भौंहें फिर तन गई थीं। बहरहाल, अब खबर थी कि हुमा कुरैशी उसी बिल्डिंग में रहने पहुंच चुकी हैं जहां सोहेल और सीमा रहते हैं।

लेकिन हुमा के मैनेजर का कहना है कि ये खबर गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X