आमिर खान जल्द शुरू करेंगे गुलशन कुमार बॉयोपिक ‘मुगल’ की शूटिंग- मेकर्स ने बताया कब होगी मूवी रिलीज!
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने दो साल पहले कंफर्म किया था कि वह टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार पर आधारित फिल्म 'मुगल' में लीड रोड प्ले करेंगे। इसके साथ ही आमिर खान इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। इस फिल्म का ऐलान कुछ सालों पहले हुआ था लेकिन फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि फिल्म पर कब काम शुरू होगा और कब फैंस को ये फिल्म देखने को मिलेगी।
टी-सीरीज के हेड और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए इस फिल्म की रिलीज को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना था कि आमिर खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद वे 'मुगल' पर काम शुरू करेंगे।

भूषण कुमार का कहना था कि हम इस फिल्म पर काम साल 2022 में शुरू करेंगे। मैं फिलहाल कोई निश्चित तारीख नहीं दे सकता हूं लेकिन यह फिल्म ग्राउंड पर 2022 में आ जाएंगी। इस फिल्म के रिलीज पर उनका कहना था कि यह फिल्म 2023 की शुरुआत या फिर 2022 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

गुलशन कुमार की बायोपिक
भूषण कुमार कहना था कि फिल्म 'मुगल' की राइटिंग में वे खुद भी शामिल हैं। उनका कहना था कि यह मेरे लिए अच्छा अनुभव है क्योंकि यह मेरे पिता की बायोपिक है। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है अब कुछ समय बाद इसकी शूटिंग शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म लॉकडाउन के चलते डिले हो गई थी।

फ़िल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग
भूषण कुमार का कहना था कि हम कई सारी फिल्में बना रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग है। इसके बाद डायरेक्शन और कुछ और आता है। मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग को काफी इंजॉय किया है। मैं सभी फिल्मों में इस तरह इंवॉल्व नहीं रहता हूं लेकिन यह फिल्म मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। यहीं कारण है कि मैं फ़िल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग में जुड़ा हूं।

कोरोना संक्रमित आमिर खान
बता दें आमिर खान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह इन दिनों कोरोना से जूझ रहे हैं। हाल में ही उन्होंने ऑफिशियल बयान साझा कर इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया।

सोशल मीडिया को आमिर खान ने कहा अलविदा
हाल में ही आमिर खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान आमिर खान ने बड़ा ऐलान करते हुए सूचना दी कि वह सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं।

आमिर खान ने क्या कहा
आमिर खान ने पत्रकारों से बात करते हुए सोशल मीडिया क्यों छोड़ा, इसे लेकर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया छोड़ने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं है। वह पहले के जमाने में जैसे स्टार्स फैंस से रूबरू होते थे वैसे ही मिला करेंगे।

आमिर खान का डांस नंबर
हाल में ही आमिर खान का आइटम नंबर सॉन्ग रिलीज हुआ। जिसमें वह आइटम गर्ल एली अवराम के साथ पहली बार नजर आए। आमिर के दोस्त की फिल्म कोई जाने ना फिल्म के एक गाने में आमिर खान ने पहली बार डांस नंबर किया।

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा लगातार चर्चा में हैं। उनके साथ करीना कपूर एक बार फिर नजर आएंगी। इससे पहले भी 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया है। करीना अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। लेकिन आमिर खान के कोरोना होने की वजह से इस फिल्म का काम अधर में लटक गया है।

कब रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा
लाल सिंह चड्ढा पर अभी काम जारी है। पिछले साल कोरोना की वजह से इस फिल्म का काम देरी से शुरू हुआ। फिर अब खुद आमिर खान को कोरोना हो गया। खबरें तो ये हैं कि इस साल क्रिसमस पर आमिर खान लाल सिंह चड्ढा लेकर आए। लेकिन अभी कुछ साफ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications