सारा अली खान के साथ काम करना चाहते हैं ये डायरेक्टर..फिल्म फाइनल!
सारा अली खान बॉलीवुड में केदारनाथ से डेब्यू करने वाली हैं।डेब्यू से पहले ही सारा अली खान स्टार बन चुकी हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि सारा अपने करियर में हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहती हैं और उन्होंने फैसला किया है कि वो फिलहाल कोई और फिल्म नहीं साइन करेंगी।
लेकिन सारा अली खान को कई डायरेक्टर्स अपनी अगली फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। उन्हें एक के बाद कई फिल्में ऑफर हो रही हैं लेकिन उनके साथ काम करने के लिए सबसे अधिक एक्साइटेड आशुतोष गोवारिकर हैं जिनकी ऑफिस से भी सारा को निकलते देखा गया था।

खबरों की माने तो आशुतोष गोवारिकर एक इतिहास पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें वो अर्जुन कपूर और सारा अली खान को कास्ट करना चाहते हैं। आशुतोष गोवारिकर सारा अली खान से काफी इंप्रेस हैं और इसलिए वो अपनी अगली फिल्म में काम करने के लिए एक्साइटेड हैं।
कहा तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में सारा और अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त भी हो सकते हैं।फिलहाल सारा अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में व्यस्त हैं।फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











