RUMOUR: करीना के बाद.. इस एक्ट्रेस को मिला सलमान का 'स्पेशल' गिफ्ट!
[गपशप] 'बजरंगी भाईजान' रिलीज होने से पहले सलमान खान ने अपनी को-एक्ट्रेस करीना कपूर को एक स्पेशल गिफ्ट देकर हैरान कर दिया था। जी हां, सलमान ने करीना को खुद की बनाई एक खूबसूरत पेटिंग गिफ्ट की थी।
बता दें, सलमान काफी बेहतरीन पेंटर हैं और केवल अपने खास दोस्तों को ही अपनी पेटिंग गिफ्ट करते हैं। ताजा बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह वह लकी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सलमान ने अपनी पेटिंग्स गिफ्ट की है। वह भी एक नहीं.. तीन, तीन..
Must Read: सलमान खान से हो रही है हर सुपरस्टार को जलन
चित्रांगदा सलमान खान के इस सरप्राइज से बेहद खुश हैं। और पेटिंग्स को काफी संभाल कर रखना चाहती हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय में चित्रांगदा ने सलमान खान के साथ काफी अच्छा बॉण्ड बना लिया है। वे सलमान से अपनी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को लेकर सलाह ले रही हैं।
बहरहाल, सलमान खान से चित्रांगदा का यह दोस्ताना देखकर हमें आश्चर्य नहीं होगा, यदि कुछ समय के बाद हम इन्हें सलमान की किसी फिल्म में कोई किरदार करते देख लें।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


