जंगल में कभी नही जाएंगी निशा
निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अज्ञात' के गानों के प्रोमोशनल वीडियो की शूटिग में व्यस्त हैं। इसके लिए वह फिल्म की अभिनेत्री निशा कोठारी के साथ पहले जंगलों में गए और अब निशा के कहने पर उन्होंने समुद्र तट का रुख किया है।
श्रीलंका के जंगलों में फिल्म की शूटिंग करने के दौरान निशा के शरीर पर कई जगह खरोचें आ गई थीं। कई खरोचों ने तो घावों का रूप ले लिया है और इस कारण उनके शरीर में सूजन तक आ गई है। यही वजह है कि निशा ने रामू को प्रोमोशनल वीडियो की शूटिंग के लिए जंगल से निकलकर समुद्र तट की ओर चलने के लिए कहा।
निशा के लिए इस फिल्म की शूटिंग का अनुभव अच्छा नहीं रहा, क्योंकि शूटिंग के बाद रोजाना उन्हें अपने घावों पर मरहम लगाना होता था। इस कड़वे अनुभव से विचलित निशा ने अब कभी भी जंगल में शूटिंग नहीं करने की कसम खाई है।
रामू ने जब अपनी फिल्म के दो गानों के प्रोमोशनल वीडियो की शूटिंग के लिए एक बार फिर जंगल जाने का फैसला किया, तो निशा का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने रामू को सीधे समुद्र तट की ओर चलने को कहा। इसके बाद रामू के पास वीडियो की शूटिंग समुद्र तट पर करने के सिवाय कोई और चारा नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications