जॉन की शादी के बाद बिपाशा जल्द लेंगी हरमन संग फेरे?
ऐसा होता है कि जब कभी दो इंसान एक साथ काफी लंबा वक्त गुजार चुके होते हैं तो उन्हें पहले से पता चल जाता है कि अगला क्या करने जा रहा है, इसलिए वह हर तरह से तैयार हो जाते है। कुछ ऐसा ही हो रहा है बिपाशा बसु के साथ। वह शायद अपने पूर्व प्रेमी जॉन अब्राहम की शादी का ही इंतजार कर रही थीं इसलिए अपनी शादी और रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं कह रही थी।
अब चूंकि जॉन ने प्रिया रूचांल के साथ शादी रचा ली है तो बिल्लो रानी की ओर से भी खबर आ रही है कि वह प्रियंका चोपड़ा के एक्सप्रेमी हरमन बावेजा के साथ डेटिंग कर रही है। ऐसा भी सुनने में आया है कि बिपाशा बसु बहुत जल्द हरमन की पत्नी भी बन सकती है क्योंकि दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि बिपाशा-हरमन शादी का सार्वजनिक ऐलान हरमन की फिल्म ढिश्कियाऊ के रिलीज होने के बाद करेंगे।
दोनों की फैमिली ने दोनों के रिश्तों को हरी झंडी दे दी है। हाल ही में बिपाशा ने अपना जन्मदिन हरमन के साथ मनाया। हालांकि पिछली बार भी बिपाशा ने अपना जन्मदिन गोवा में हरमन संग ही मनाया था लेकिन तब बिपाशा और हरमन दोनों ने इस बात को छुपाने की कोशिश की थी लेकिन इस बार बिपाशा ने स्वीकारा की सोमवार को अपने जन्मदिन पर वह पूरे दिन हरमन के ही साथ थीं। खैर देखते हैं कि बिपाशा-हरमन का रिश्ता शादी के मंडप तक पहुंचता है कि नहीं?
मालूम हो कि जॉन-बिपाशा पूरे नौ साल तक साथ में थे लेकिन ना जाने क्यों इतने लंबे अरसे के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दोनों ही एक-दूसरे पर टिप्पणी करने से बचते आये हैं। यहां आपको बता दें कि हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा की दूसरी पारी ढिश्कियाऊ से शुरू होने जा रही है। इस फिल्म निर्माता शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा हैं। फिल्म के अगस्त में रिलीज होने की संभावना है। मतलब की अगस्त के बाद बिपाशा-हरमन दोनों ही अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications