अक्षय कुमार के साथ बैक टू बैक दूसरी फिल्म में दिखेंगी ये एक्ट्रेस- क्रिसमस धमाका फाइनल!
फिल्म हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के साथ कृति सैनन की जोड़ी दिखने वाली है। पहली बार ये दो कलाकार साथ दिखाई देंगे। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 4 के बाद कृति सैनन को अक्षय की अगली फिल्म 'बच्चन पांडे' के लिए भी फाइनल कर लिया गया है। लेकिन फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है। बच्चन पांडे 2020 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो हाउसफुल 4 में अक्षय और कृति की जोड़ी सबको काफी पसंद आ रही है। टीम में सभी उनके ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। लिहाजा, जब बच्चन पांडे के लिए हीरोइन की खोज शुरु हुई तो कृति का नाम ऊपर आया।

बच्चन पांडे 2014 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म 'वीरम' की हिंदी रीमेक होगी। साजिद नाडियाडवाला ने काफी पहले ही वीरम की रीमेक राइट्स खरीद ली थी। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है और लोगों ने काफी पसंद किया है।
बहरहाल, यहां जानते हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications