'Drishyam 3' को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, फिल्म एक ही दिन होगी हिंदी-मलयालम में रिलीज!

Drishyam 3 in Hindi and Malayalam:अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन शानदार कमाई कर ये साबित कर दिया है कि कंटेंट का कोई तोड़ नहीं है। अजय देवगन इस समय बादशाह के रूप में सामने आए हैं। 'दृश्यम 2' ने रविवार 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर कुल 27.2 करोड़ की कमाई की है।
ऐसे में तीन में कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को 63 करोड़ का कलेक्शन दिया है। जहां, पहले दिन, फिल्म ने 15.3 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी वहीं, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ की कमाई करते हुए ये साफ कर दिया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने आई है।
'दृश्यम 2' की सफलता से गदगद मेकर्स ने अब फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मेकर्स अब 'दृश्यम 2' के सफल होने के बाद 'दृश्यम 3' की तैयारियों में जुट गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने इसके लिए कमर कस ली है।

कुमार मंगत बनाएंगे पार्ट 3
रिपोर्ट के अनुसार कुमार मंगत फिलहाल पार्ट 3 की तैयारियों में भी जुट गए हैं। फिल्म की राइट्स को लेकर कोई मुश्किल नहीं होने वाली है। साथ ही मेकर्स प्लान कर रहे हैं कि फिल्म का तीसरा पार्ट हिंदी और मलयालम में एक ही दिन रिलीज की जाए।

क्या होगा ऐसा
बता दें कि मलयालम में 'दृश्यम 2' 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिलने के बाद हिंदी में यह दो सालों के बाद 2015 में रिलीज हुई थी और हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी इसे काफी पसंद किया गया था।

मलयालम में 'दृश्यम 2'
'दृश्यम 2' मलयालम में 2021 में ही रिलीज हुई थी और फिल्म को काफी सराहा भी गया था तो वहीं इसे हिंदी में 2022 में रिलीज किया गया है। लेकिन अगली बार मेकर्स ऐसा नहीं करेंगे।

मेकर्स ने लिया फैसला
रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने फैसला ले लिया है कि''दृश्यम 3' को मलयालम और हिंदी में एक साथ और एक ही दिन रिलीज किया जाएगा। जाहिर है ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की संभावना बढ़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications