'दोस्ताना 2' के बाद, शाहरुख के रेड चिलीज की फिल्म से भी बाहर हुए कार्तिक आर्यन!
बॉलीवुड में बैक टू बैक सफलता पाने वाले स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कुछ ही महीनों पहले खबर आई थी कि करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन को बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वजह थी कार्तिक का अनप्रोफेशनल व्यवहार। वहीं, अब और भी ज्यादा हैरान करने वाली रिपोर्ट आ रही है कि रेड चिलीज की फिल्म 'फ्रेडी' से भी कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के नए प्रोजेक्ट फ्रेडी के लिए कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ को साइन किया गया था। फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरु नहीं की गई है। फिल्म के निर्देशक हैं अजय बहल।

बहरहाल, 'फ्रेडी' से बाहर होने के पीछे ही ठीक वही वजह दी जा रही है जो दोस्ताना 2 के समय दी गई थी। फिल्म साइन करने के बाद कार्तिक स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग कर रहे थे, जो बात निर्माता- निर्देशक को पसंद नहीं आई।


Click it and Unblock the Notifications