दीपिका चलीं अमरीका
दीपिका पादूकोण अपनी कजिन की शादी अटेंड करने यूएस गयीं हैं। दीपिका अपनी फैमिली के साथ गयी हैं। उनकी ट्रिप दस दिन की है। दीपिका ने अपने ३ साल के करियर में पहली छुट्टी ली है। दीपिका ने बॉलीवुड में २००६ में काम करना शुरू किया था। उसके बाद से वह लगातार काम कर रही हैं।
बॉलीवुड के गलियारों में खबर फैली हुई है कि दीपिका ने ये छुट्टी रनबीर से ब्रेकअप होने की वजह से ली है। रनबीर-दीपिका की जोड़ी के शुभचिंतक कम और दुश्मन ज्यादा थे। रनबीर की मम्मी नीतू को तो कभी यो जोड़ी पसंद ही नहीं आयी।
जोड़ी टूटने की वजह नीतू थीं या अजब-गजब डॉल कैटरीना, ये तो पता नहीं पर दीपू बेबी को इस ब्रेकअप से निकलने के लिए एक ब्रेक की जरूरत तो थी ही। अच्छा भी है, फैमिली के साथ दीपू समय भी बिता लेंगी। तो हमारी तरफ से हैप्पी जर्नी दीपू बेबी।


Click it and Unblock the Notifications











