बागी 2 के सुपरहिट होते ही, अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' से जुड़ गया यह नाम!
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, हेरी फेरी 2 को नीरज वोरा ने बनाया था, जो इसका तीसरा पार्ट भी बनाने वाले थे। लेकिन उनके निधन के बाद फिल्म अटक गई। लिहाजा, अब निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को अब नए निर्देशक की तलाश है।
सलमान, शाहरुख और आमिर, BOX OFFICE पर 600 करोड़ का दांव!
अफवाहों की मानें तो बागी 2 के बाद निर्देशक अहमद खान को हेरा फेरी 3 का निर्देशन करने के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है। हेरा फेरी 3 के कास्ट बदलने की भी खबर थी.. फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और नाना पाटेकर की जोड़ी पर बात चल रही थी। लेकिन बता दें, हेरा फेरी 3 में अब पुरानी सुपरहिट तिकड़ी- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही दिखेंगे।

हेरी फेरी 3 अब जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी क्योंकि फिल्म काफी समय से टलती आ रही है। माना जा रहा है मई में फिरोज नाडियाडवाला फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
यहां जानें आज तक कितने कोरियोग्राफर्स ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा-


Click it and Unblock the Notifications