तीन सुपरस्टार्स और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म- 22 सालों के बाद अब बनेगा सीक्वल
1996 में रिलीज फिल्म अग्निसाक्षी ब्लॉकबस्टर रही थी। मनीषा कोईराला, जैकी श्राफ और नाना पाटेकर स्टारर इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। ताजा खबर है कि अब इस फिल्म की सीक्वल पर प्लान किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो निर्देशक पार्थो घोष फिर से नई स्टार कास्ट के साथ इस फिल्म के सीक्वल को बनाने को तैयार हैं।
'सलमान से मेरी कोई लड़ाई नहीं है- दबंग 3 के बाद हमारी फिल्म शुरु होगी..'
अग्निसाक्षी हॉलीवुड फिल्म Sleeping With The Enemy की हिंदी रीमेक थी। इसी फिल्म पर दो और फिल्में बनाई गई थीं- दरार और याराना। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। जबकि अग्निसाक्षी वर्ल्डवाइड 38 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में मनीषा कोईराला के किरदार को काफी सराहा गया था। वहीं, नाना पाटेकर ने रुह कंपाने वाली एक्टिंग की थी।

अब जबकि बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों की बाढ़ आ रही है.. ऐसे में इस फिल्म के निर्माता- निर्देशक इस कहानी को आगे ले जाना चाहते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार अब किसे साइन किया जाएगा। हाल ही में संजू की रिलीज के बाद मनीषा कोईराला एक बार फिर सूर्खियों में आ चुकी हैं।
बहरहाल, यहां जानें.. और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications











