..................... किसिंग सम्राट आफताब शिवदासानी, Kissing king Aftab Shivdasani - Hindi Filmibeat

किसिंग सम्राट आफताब शिवदासानी

By Super

किसिंग सम्राट का नाम सुनते ही आपके जेहन में इमरान हाशमी का नाम कौंध रहा होगा. लेकिन वह तो फिल्मी किसिंग सम्राट है. असली जिंदगी में किसिंग सम्राट का खिताब तो आफताब शिवदासानी के साथ जुडा हुआ है. बंदे में न जाने ऐसी क्या बात है कि हीरोइने असल जिंदगी में उसे किस देने के लालायित हो जाती है. पहले तो उसकी किसिंग कला से प्रभावित होकर याना गुप्ता ने उसे दिल दिया, लेकिन आफताब का दिल सिर्फ याना से ही नही भरा.

याना से अलग होने के बाद उन्हें जहां कहीं भी मौका मिलता है, वे वहां अपनी किसिंग कला का प्रदर्शन करने लगते हैं. इसी कडी में उन्होंने अमृता अरोडा का एक नाइट क्लब में गहरा किस लिया था और इस किसिंग को काफी प्रशिद्धी हासिल हुई थी. मजे की बात यह है कि उस समय अमृता का ब्वायफ्रैंड उस्मान अफजल भी मौजूद था. ब्वायफ्रैंड के सामने ऐसी दिलेरी दिखाना आफताब के बूते की ही बात है.

हाल ही में उनका दूसरा मामला भी प्रकाश में आया, जब उन्होंने मिनिषा लांबा का भी चाइना हाउस में किस लिया. बताया जाता है कि किस लेने के बाद वे मिनिषा को उसके घर तक छोडने के लिये भी गये.

लेकिन किसिंग सम्राट आफताब अपनी इस इमेज से अब बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें लोग बिना वजह बदनाम कर रहे हैं. वे मानते हैं कि याना के साथ उनका प्यार था लेकिन बाकि लडकियों से संबंधो को लेकर सिर्फ अफवाह उडाई जाती है. उन्होंने न तो अमृता अरोडा और न ही मिनिषा लांबा का किस लिया है और वे इस तरह के इंसान नहीं है कि हर जगह बस किस ही लेते फिरे.

आफताब की बात सच हो सकती है, लेकिन जहां धुंआ होगा, वहीं आग भी होगी...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X