घर बसाने वाले हैं आफताब, आमना
फिल्म 'आलू चाट" की जोड़ी आफताब शिवदासानी और आमना शरीफ के बीच रील लाइफ के बाद रीयल लाइफ रोमांस भी जारी है। दोनों को पिछले दिनों एक साथ देखा गया लेकिन वे किसी रेस्ट्रां या बार में दिखाई नहीं दिए बल्कि दोनों को क्रॉकरी की खरीदारी करते हुए पाया गया।
याना गुप्ता से संबंध टूटने के बाद आफताब काफी अकेले पड़ गए थे तभी 'आलू चाट" की शूटिंग के दौरान आमना से आफताब की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। अब सवाल यह है कि क्रॉकरी की खरीदारी आमना के घर के लिए हो रही है या आफताब के घर के लिए। कहीं इनका इरादा घर बसाने का तो नहीं।
aamna sharif aftab shivdasani aloo chaat आफताब शिवदासानी आमना शरीफ आलू चाट फिल्म रोमांस bollywood gossip


Click it and Unblock the Notifications