आफताब और आमना जल्‍दी शादी करें!

By Super

Aamna, Aftab
बालीवड अभिनेता आफताब शिवदसानी और आमना शरीफ की दोस्‍ती पिछले एक साल से चर्चा में है। लेकिन दोनो अपने संबंधो को स्‍वीकार करने से इंकार कर रहे है। वही आफताब के माता पिता आमना खूब पसंद आई है वे चाहते है कि दोनो जल्‍दी से शादी कर लें।

आफताब और आमना दोनों ही एक साल से एक दूसरे के साथ वक्‍त गुजार रहे है। वे दोनों एक दूसरे के घर पर भी आते जाते रहते है। यही नही शहर के कई स्‍थानों पर दोनों को एक साथ घूमते हुए कई बार देख जा चुका है।

इन दोनों के एक करीबी दोस्‍त ने बताया, '' आफताब के माता पिता और बहन को आमना बहुत पसंद है वे चाहते है कि दोनों एक दूसरे से शादी कर ले।''

लेकिन वे दोनों अभी अपने करियर पर ध्‍यान देना चाहते है। आमना का फिल्‍मी करियर तो अभी शुरू ही हुआ है। आमना की पहली फिल्‍म आलू चाट रिलीज होने को तैयार है जिसमें उनके साथ आफताब काम कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X