आमना-आफताब ने नखरे दिखाए

By Super

Aftab and Aamna
आफताब शिवदसानी और आमना शरीफ अभी बड़े सितारे नही बने है लेकिन बड़े सितारों जैसे नखरे करने शुरू कर दिए है। कुछ ऐसा ही वाकया हुआ फिल्‍म आलू चाट के प्रीमियर पर। जब आयोजको और मीडिया को उन दोनों ने काफी लंबा इंतजार करवाया।

फिल्‍म का प्रीमियर जयपुर में किया जा रहा था जहां आयोजक उन दोनो के इंतजार में लगे थे लेकिन उन दोनों का कोई अता पता नही था। वे तकरीबन दो घंटे देर से आए।

सभी उन दोनों का इंतजार कर रहे थे। यहां तक कि देर से आने के बाद भी आमना ने कोई माफी नही मांगी। हालांकि आफताब ने मामले की नजाकत को देखते हुए माफी मांग ली लेकिन इससे लोगों का गुस्‍सा कम नही हुआ।

आफताब को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आए हुए 10 वर्ष बीत चुके है वे जानते है कि किस तरह से एक स्‍टार का व्‍यवहार होना चाहिए लेकिन आमना की तो यह पहली फिल्‍म थी कम से कम उन्‍हें तो समय पर आना चाहिए था। एक ही फिल्‍म से आमना के मन में स्‍टार का भाव आ गया है तो आगे न जाने क्‍या करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X