#Comment: ''जितना सोचा उससे भी बुरा है ट्रेलर.. ऐ दिल है मुश्किल....''
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का ट्रेलर तो आपने देख ही लिया होगा। जी हां, जहां कुछ लोग इस ट्रेलर को रोमांस की नई परिभाषा मान रहे हैं। वहीं, कुछ दर्शक वर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें ऐ दिल है मुश्किल के ट्रेलर ने काफी निराश किया है।
'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' एक साथ रिलीज हो रही है। शायद इस वजह से भी ट्रेलर पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है.. खासकर अजय देवगन फैंस का। फैंस ने तो फिल्म को साल की सबसे बेकार फिल्म भी घोषित कर दी है।
'मैंने तो शाहरूख खान के फिल्मों की भी बुराई की है.. उन्होंने तो कुछ नहीं कहा..'

कुछ लोगों ने करण जौहर की इस फिल्म को बॉम्बे वेलवेट 2 तक कह दिया। हालांकि ट्रेलर की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है। ऐश्वर्या राय की अदाओं ने तो जाने कितनों को घायल किया है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन जहां पॉजिटिव बातें होती हैं, निगेटिव रिएक्शन का भी सामना करना ही पड़ेगा।
यहां देंखे ऐ दिल है मुश्किल को लेकर ट्विटर पर निगेटिव रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications
















