OUCH.. 'सुल्तान' सलमान से.. ऐश्वर्या राय का कनेक्शन.. कुछ रोमांटिक सा!
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का नया गाना शुक्रवार को रिलीज होने वाला है। और कोई शक नहीं कि गाने को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। यह एक इमोशनल- रोमांटिक गाना होगा.. जिसका टाइटल है- बुलैया (bulleya).. जी हां, कुछ याद आया..
दरअसल, इसी टाइटल का एक गाना सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में भी था। वह एक सूफी गाना था, जो सलमान खान का फेवरिट भी था। इस गाने में सलमान ने काफी आंसू बहाए थे। बहरहाल, अब ऐश्वर्या राय इस गाने पर रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस गाने पर सलमान क्या रिएक्शन देते हैं। हम्मम.. कहीं ना कहीं से ऐश- सलमान के तार जुड़ ही जाते हैं।
['ऐ दिल है मुश्किल' में होगी KHAN एंट्री.. ऐश्वर्या राय से करेंगे रोमांस!]

यहां आप देख सकते हैं ऐ दिल है मुश्किल के गाने की तस्वीरें-
ऐ दिल है मुश्किल का टाइटल ट्रैक काफी पसंद किया जा रहा है। लिहाजा, इस गाने के लिए भी लोग बेसब्र हैं। गाने में रणबीर- ऐश्वर्या रोमांस करते दिखेंगे।
बुलैया गाने को लिखा है अमिताभ भट्टाचार्या ने.. जबकि म्यूजिक दिया है प्रीतम ने। इसके लिरिक्स काफी इमोशन हैं।
वहीं, कुछ लोगों ने तो इसे गाने को अभी से चार्टबस्टर साबित कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने गाने को हिट करार दिया है।
हमम्म.. अब करण जौहर की फिल्म है तो गानों से उम्मीद बंधेगी ही। याद दिला दें, कुछ कुछ होता है.. हो या.. माई नेम इज खान.. करण जौहर के फिल्मों की गाने हमेशा पॉपुलर होते हैं।
फिल्म का पहला गाना.. टाईटल ट्रैक काफी पसंद किया गया। अरिजित सिंह की आवाज में वह गाना रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है।
वहीं, फिल्म से ऐश्वर्या राय का एक डॉयलोग भी बाहर आया है। ऐश कहती हैं- 'मैं किसी की जरूरत नहीं.. ख्वाहिश बनना चाहती हूं..'
वहीं, यहां आप गाने के लिरिक्स देख सकते हैं। जिसे धर्मा प्रोडक्शन ने ट्विटर पर शेयर किया है।
कोई शक नहीं करण जौहर ने इस फिल्म पर काफी मेहनत की है। फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications










