Oooo.. 'ऐ दिल है मुश्किल' और सलमान खान का 'कनेक्शन'.. कुछ क्यूट सा!
यहां जानें सलमान खान की फैमिली से करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का क्या कनेक्शन है? कुछ क्यूट सा..
सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि करण जौहर की फिल्म का खान परिवार से भी एक क्यूट का रिश्ता जुड़ गया है। और ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद करण जौहर ने एक इवेंट के दौरान कहा है।
नहीं, नहीं.. फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में सलमान खान कोई कैमियो वैगरह नहीं कर रहे। दरअसल, करण जौहर ने यह बात शेयर किया कि उन्हें अपनी फिल्म के किरदारों के नाम कैसे मिले। उन्होंने कहा Alizeh (अनुष्का का नाम) सलमान की भांजी का नाम है, अयान रणबीर के दोस्त का.. और सब़ा मुझे बस यूं ही सूझ गया।

हम्म.. अब ऐश्वर्या राय से तो नहीं, लेकिन अनुष्का शर्मा का नाम खान परिवार से जरूर जुड़ गया है। खैर, यहां जानते हैं फिल्म से जुड़ी बातें।
ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, फवाद खान मुख्य किरदारों में हैं। जबकि शाहरूख खान ने कैमियो निभाया है।
उरी हमले के बाद फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब फिल्म बिना रोकटोक रिलीज हो रही है।
फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर ने काफी इंटिमेट सीन्स दिये हैं। जिसकी झलक हम ट्रेलर में देख ही चुके हैं।
हाल ही में करण जौहर ने बयान दिया है कि वे अब कभी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे। बता दें, फवाद खान की वजह से फिल्म को 4 राज्यों में रिलीज होने से रोका जा रहा था।
ऐ दिल है मुश्किल.. अजय देवगन की शिवाय से क्लैश हो रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 12-14 करोड़ की ओपनिंग देगी।


Click it and Unblock the Notifications






