आदित्य की मम्मी ने रानी को अपनाया
रानी मुखर्जी आजकल फिल्मों से गायब सी हो गयी हैं। आदित्य चोपड़ा के साथ उनके विवाह की खबरों के बाद रानी का फिल्मी करियर अचानक रुक सा गया। अब इसकी वजह रानी का दूसरे कामों में बिजी होना था या फिर फिल्मकारों का उनसे मुंह मोड़ लेना , ये कहना मुश्किल है।
लेकिन इधर बीच लगता है वह आदित्य की मम्मी को मनाने में बिजी थीं। क्योंकि हाल ही में एक स्टेज परफार्मेंस देने के बाद रानी ने आदित्य के पापा-मम्मी दोनों से आशीर्वाद लिया। आदित्य के पापा यानी यश चोपड़ा तो पहले ही रानी के करीब माने जाते हैं। लेकिन इस बार आदित्य की मम्मी यानी पामेला चोपड़ा ने भी रानी को खुले मन से आशीर्वाद दिया।
अब इतना सब कुछ होने के बाद तो यही कयास लगाये जा सकते हैं कि रानी और आदित्य अपने विवाह की खबर जल्द ही सुनाने वाले हैं। वैसे इतना सब कुछ होने के बाद भी चोपड़ा परिवार के एक करीबी सूत्र का कहना है कि ये पामेला की मौके के अनुसार निभायी गयी एक औपचारिकता भर थी।


Click it and Unblock the Notifications