BREAK UP: खत्म हो गया आदित्य-श्रद्धा का 'इश्क वाला लव' ?

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का रोमांस अब ना वो फितूर वाला लव रहा है ना ही उनकी आशिकी प्यार की एबीसीडी से आगे बढ़ पा रही है। ये सब इशारे इसी तरफ हैं कि इनका इश्क वाला लव अब खत्म होने की कगार पर है।

इंडस्ट्री खबरी की मानें तो इन दोनों कलाकारों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि कुछ समय पहले इनकी सगाई की खबरें थी। कहा गया था कि आदित्य ने लेडी लव श्रद्धा को सूरत में डायमेंड रिंग गिफ्ट की थी। लेकिन बाद में ये सब अफवाहें निकलीं।

इन सब की वजह माना जा रहा है आदित्य का बर्ताव। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर को बमुश्किल अच्छे लीड किरदार मिल रहे हैं और वो काफी समय से अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि उनके साथ के एक्टर्स अपना मुकाम बना चुके हैं। वहीं आदित्य की दावत-ए-इश्क के फ्लॉप हो जाने के बाद उन्होंने खुद को अकेला कर लिया।
ALSO SEE: श्रद्धा की ऐसी अदाओं का कौन ना बने दीवाना

एक बैग पैक कर वो निकल पड़े रोड ट्रिप पर बिना किसी को बताए। इस दौरान वो किसी के भी टच में नहीं थे। श्रद्धा के भी नहीं। हाल ही में कश्मीर में फिल्म "फितूर" की शूटिंग के दौरान यह दूरी और बढ़ गई। आदित्य इन दिनों कैटरीना के साथ कश्मीर में फिल्म "फितूर" की शूटिंग कर रहे है। वहीं श्रद्धा भी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "एबीसीडी" के शूटिंग में व्यस्त है।

दोनों ही कलाकार अपने काम में व्यस्थ है और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर गंभीर है। यही वजह है कि दोनों अभी साथ नहीं हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अलग होने की खबर को लेकर दोनों कलाकारों ने कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X