आदित्य रॉय कपूर इस मॉडल से कर सकते हैं शादी- हो गया धमाकेदार खुलासा!
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आए थे और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगे। पता चला है कि आदित्य रॉय कपूर एक मॉडल जिसका नाम दीवा धवन है को डेट कर रहे हैं। खबरें तो यहां तक है कि आदित्य रॉय कपूर ने इनसे सगाई तक कर ली है और 2020 तक शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।
इस तरह से आदित्य रॉय कपूर की शादी को लेकर अचानक आई खबर से उनके फैंस भी काफी चौंक गए हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन गॉसिप गलियारों में ये खबर चल रही है।

इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि आदित्य रॉय कपूर को लेकर खबर है कि दोनो करीब एक साल से एक दूसरे के साथ है और डेट कर रहे हैं।
हालांकि आदित्य रॉय कपूर सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं जिसके चलते उनको लेकर किसी भी तरह की खबरें जल्दी सामने नहीं आ पाती हैं। अगर आदित्य रॉय कपूर अगले साल तक शादी के बंधन में बंधते हैं तो ये चौकने वाली नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications