सलमान की ईद 2018 को लगी KICK...फ्लॉप ओपनिंग के बाद...क्या होगा हाल!
Recommended Video

सलमान खान स्टारर रेस 3 की कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा चल रही है। पहले खबर थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और सलमान खान इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ के लिए फाइट करेंगे और ये एक शानदार लव ट्राएंगल भी होगा।
लेकिन अब खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को रेस 3 की स्क्रिप्ट ज़्यादा पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म से हाथ खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में अब सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिप्लेस करेंगे आदित्य रॉय कपूर।

वैसे जिन्हें याद नहीं हो, आदित्य रॉय कपूर ने लंदन ड्रीम्स नाम की एक फिल्म से सलमान खान के साथ ही डेब्यू किया था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप थी।
अब देखना है कि इस फ्लॉप ओपनिंग के बाद वापस सलमान खान के साथ आदित्य रॉय कपूर की ईद कैसे मनती है। वैसे भी ये आदित्य की पहली एक्शन फिल्म होगी।
इसके पहले वो हर फिल्म में एक ही रोल में दिखे हैं - दारूबाज़! इस बार उनके करियर में कुछ अलग होता दिख रहा है। रेस 3 को रेमो डीसूज़ा डायरेक्ट कर रहे हैं।
रेस 3 के साथ सलमान खान अपना निगेटिव डेब्यू भी करने जा रहे हैं। वैसे काफी समय बाद सलमान खान किसी अच्छी मल्टीस्टारर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। देखिए उनका मल्टीस्टारर स्कोर कार्ड।


Click it and Unblock the Notifications
