आदित्य ने खरीदा अपना घर

अपने माता पिता से दूर ना रहनेवाले आदित्य का अपना नया आशियाना बसाना काफी आपको काफी संदेहजनक लग रहा हो। मगर आदित्य के अनुसार ऐसी कोई बात नहीं है।
इस घर को लेने की असली वजह बताते हुए आदित्य बताते है कि अपनी प्राइवसी और अपनी शरारतों को माता पिता की नज़रों से दूर अंजाम देने के लिए उन्होंने यह घर खरीदा है।
वैसे शरारतों की बात सुनकर अगर आपने अपनी भौहें टेढी कर ली हो तो बता दें कि उसकी ज़रूरत नहीं है क्योंकि आदित्य की शरारतों का अर्थ है उसका संगीत।
हमें इस बात की खुशी है कि विदेश से संगीत और डांस की शिक्षा हासिल करके लौटे आदित्य ने अपनी हुनर का जलवा दिखाए बगैर ही एक घर खरीद लिया।
तो क्या हम यह समझे कि जब वह अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे तो ना जाने क्या क्या खरीद लेंगे। हमें यकीन है कोई खुश हो ना हो उदित और दीपा ज़रूर खुश होंगे।


Click it and Unblock the Notifications