..................... Aditya Chopra unwilling to sign Fatima Sheikh with Aamir Khan - Hindi Filmibeat

Shocking..आमिर खान की सिफारिश नहीं आयी काम.. दंगल गर्ल ने खो दिया गोल्डन चांस..

आमिर खान अपनी फिल्म ठग ऑफ हिंदुस्तान में फातिमा सना शेख को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन आदित्य चोपड़ा इसके लिए राजी नहीं हुए। आखिर क्यों..

By Prachi Dixit

दंगल क्या हिट हुई उसके साथ इस फिल्म की सारी कास्ट भी लोकप्रिय हो गयी हैं। भले इस फिल्म की सारी लाइमलाइट आमिर खान लेकर गए हो लेकिन गीता की भूमिका निभाने वाली फातिमा सना शेख भी रिलीज के तीन महीने बाद भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

हाल ही में ऐसी खबर आयी थी कि फातिमा सना शेख ठग ऑफ हिंदुस्तान में आमिर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आयेंगी। मगर अब इस खबर पर पर्दा डालते हुए एक और ब्रेकिंग खबर हाजिर हो गयी है।

fatima sana sheikh

मिली जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फातिमा को कास्ट करने से मना कर दिया है। जी हां, आमिर खान चाहते थे कि इस फिल्म में फातिमा और उन्हें एक सीन में कास्ट किया जाना चाहिए।

यह एक ड्रीम सीक्वेंस होगा। आमिर खान की राय को एकतरफा करते हुए आदित्य ने फातिमा को इस बिग बजट फिल्म का हिस्सा बनने से रोक दिया है। हालांकि इस बात की पुख्ता जानकारी आने वाले दिनों में मिल ही जाएगी।

गौरतलब है कि ठग ऑफ़ हिंदुस्तान बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है। आखिर क्यों.. यहां देखें पूरी रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X