..................... Aditya Chopra and Rani Mukerji to wed in Jodhpur on February 10? - Hindi Filmibeat

10 फरवरी 2014 को परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगे रानी-आदित्य!

लंबे समय से अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा की शादी का इंतजार हो रहा है। बीच-बीच में दोनों की शादी की खबरें भी आयीं लेकिन हर बार लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। एक बार फिर से रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी की खबर से फिल्मी गलियारों में खुशी की लहर है। खबर आयी है कि दोनों लोग 10 फरवरी 2014 को अग्नि के सात फेरे लेने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि शादी की तारीख और स्थान सब कुछ फाइनल हो गया है। दोनों के करीबी और परिवार वाले इस शादी में शामिल होंगे। दोनों जोधपुर में ब्याह करने वाले हैं।

मालूम हो कि इस साल फरवरी में ही खबर आयी थी कि रानी-आदित्य मार्च में शादी करने वाले हैं। यशराज के हर इवेंट और हर समारोह में रानी, चोपड़ा खानदान के साथ ही नजर आती हैं।

कहा तो यह भी जाता है कि आदित्य औऱ उनकी पत्नी पायल का तलाक भी रानी की ही वजह से हुआ था। वैसे दोनों के प्रेम के किस्से जगजाहिर हैं, बावजूद इसके रानी और आदित्य में से कोई भी अपने रिलेशनशिप के बारे में पब्लिक या मीडिया में कुछ नहीं कहता है।

खैर इस बात में कितनी सच्चाई है तो यह तो आने वाला वक्त बता देगा लेकिन एक बार फिर से रानी की शादी की बात ने जोर पकड़ लिया है अब सबको बेसब्री से रानी की बारात का इंतजार है। देखते हैं कि यह इंतजार कब पूरा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X