DHAMAKA: शाहरूख खान के साथ फिर बनेगी ये 'ब्लॉकबस्टर' जोड़ी.. सालों बाद!
शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' भले ही फ्लॉप रही हो। लेकिन आज भी शाहरूख खान के पास फिल्मों के ऑफर की कोई कमी नहीं है। एक के बाद एक बॉलीवुड के टॉप डाइरेक्टर्स शाहरूख खान के साथ हाथ मिला रहे हैं।
अफवाहों की मानें तो इस लिस्ट में अब आदित्य चोपड़ा का नाम भी जुड़ चुका है। जी हां, हमें पता है यह खबर आपको हैरान भी करेगी और खुश भी। लेकिन यह सच हो सकता है।
[एक ही फिल्म से जुड़ गए शाहरूख- सलमान खान.. तगड़ा CONNECTION]
फिलहाल आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग कर रहे हैं। दिसंबर में जैसे ही यह फिल्म रिलीज हो जाएगी, आदित्य शाहरूख खान के साथ अगली फिल्म की प्लानिंग कर सकते हैं।
हालांकि दोनों ही सितारों ने इस खबर से इंकार किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल आपको यह सरप्राइज मिल सकता है। सालों बाद ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी फिर एक साथ होगी। तब तक साल 2017 का करें इंतजार.....
यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

