सलमान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं आदित्य चोपड़ा

यशराज खेमे और आदित्य चोपड़ा को शाहरुख खान के घर की दुकान की तरह माना जाता है जहां हर दूसरी फिल्म में शाहरुख खान होते थे। मगर इन दिनों हर तरफ 'दबंग' का बोलबाला है और इसी वजह से शाहरुख को छोड़ आदित्य सलमान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं।
खैर, इस बारे में ना सलमान खान और ना ही यशराज कैंप ने कोई पुष्टि की है। मगर हम तो चाहते हैं कि आदित्य सलमान के लिए भी 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' जैसी कोई फिल्म बनाएं।


Click it and Unblock the Notifications