अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' को लेकर निर्माता- निर्देशक के बीच हुई बड़ी अनबन?
अक्षय कुमार के पास फिलहाल 8 से 9 फिल्मों की लाइन लगी है, जो 2021-2022 तक में रिलीज कर दी जाएगी। 2020 में भी लॉकडाउन के बावजूद अभिनेता ने कुछ फिल्मों की घोषणा की है, जिनमें से एक है रामसेतु। अफवाहों की मानें तो इस फिल्म की घोषणा को लेकर आदित्य चोपड़ा और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के बीच काफी अनबन शुरु हो चुकी है।
सूत्रों की मानें तो चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने 'राम सेतु' के बारे में यशराज बैनर को कोई जानकारी नहीं दी थी, जिससे आदित्य चोपड़ा खफा हो गए हैं। बता दें, चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही वह यशराज फिल्म्स की 'पृथ्वीराज' को डाइरेक्ट भी कर रहे हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार ही हैं।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स में काम करने वाले कलाकारों और डायरेक्टर्स को एक निजी टैलेंट कम्पनी के द्वारा मैनेज करते हैं। इससे आदित्य चोपड़ा को भरोसा रहता है कि उनके साथ काम करने वाला कलाकार या डारेक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे मे उन्हें अपडेट करता रहेगा लेकिन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने 'राम सेतु' का अनाउंसमेंट करने से पहले ऐसा नहीं किया।
दरअसल, चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने रामसेतु की स्क्रिप्ट अक्षय कुमार के साथ डिस्कस की.. अक्षय को यह स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने तुरंत ही इसका आधिकारिक ऐलान कर डाला। चंद्रप्रकाश और अक्षय ने इस अनाउंसमेंट से पहले आदित्य चोपड़ा से बात तक नहीं की थी।
जब चंद्रप्रकाश द्विवेदी अपनी फिल्म 'पृथ्वीराज'के लिए प्रोड्यूसर ढूंढ़ रहे थे तब आदित्य चोपड़ा ने उनकी मदद की थी और इसे बिग बजट फिल्म बनाने का फैसला किया था। ऐसे में आदित्य चोपड़ा को चंद्रप्रकाश द्विवेदी का अचानक फैसला लेना सही नहीं लगा।
बहरहाल, यहां जानें साल 2021-2022 में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications
