''अनिल कपूर की तरह एक्टिंग करना बंद करो.. खुद का एक्टर बाहर लाओ....''
हाल ही में रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग के दौरान आदित्य चोपड़ा ने उन्हें कई बार यह बात कही थी कि तुम अनिल कपूर की तरह एक्टिंग करने लगे हो। बता दें, अनिल कपूर के टीवी शो 24 के स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर सिंह ने ये बातें कही।

रणवीर सिंह ने बताया, 'पेरिस में बेफिक्रे की शूट चल रही थी.. आदित्य सर ने एक शॉट काटा, मॉनिटर के पीछे से मेरे पास आए और कहा, यार तुमने अब अनिल कपूर की तरह एक्टिंग करना शुरु कर दिया है.. 'दिल धड़कने दो' के बाद से उनका तुम पर कुछ ज्यादा ही प्रभाव दिख रहा है.. लेकिन अगले टेक में.. तुम रणवीर शॉट दोगे.. अनिल कपूर की नहीं..'
''मैं रणवीर सिंह के सिर पर कुर्सी तोड़कर मारना चाहता था....''- सलमान खान
खैर, स्क्रिनिंग के दौरान भी रणवीर सिंह ने अनिल कपूर की काफी एक्टिंग करके दिखाई। और मीडिया के सामने 24 स्टाइल में पोज भी दिया।
अनिल कपूर पर बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, अनिल कपूर बहुत बड़े मस्तीखोर हैं.. मैं जब भी उन्हें देखता हूं, मजा आ जाता है.. मैं बता नहीं सकता मैं उनसे कितना प्यार करता हूं..
SHOCKED: इस लड़की का दावा.. 'रणवीर सिंह ने मुझसे शादी की है....'
बता दें, अनिल कपूर रिश्ते में रणवीर सिंह के मौसा लगते हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि जब एक बड़ा स्टार घर में हो.. और वह भी अनिल कपूर जैसा स्टार, तो आइडल और कौन होगा!


Click it and Unblock the Notifications


