Aditi Rao Hydari: ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस ने ढाया कहर, फैंस हुए फिदा

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरती से हमेशा ही अपने चाहने वालों को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में अदिति ने सोशल मीडिया पर ब्लैक मिनी ड्रेस में कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा करके एक बार फिर से फैंस को दीवाना बना दिया है।
इस बार अदिति राव हैदरी ने जिस तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, उनमें वह ब्लैक ड्रेस बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो अपने लुक को कंप्लीट करते हुए अदिति ने मिनिमल मेकअप और कम ज्वेलरी कैरी की है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं, हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
ब्लैक शॉट ड्रेस में अदिति कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस के इस अवतार को फैंस पंसद तो कर ही रहे हैं साथ ही एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले काफी समय से वह सिद्धार्थ संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अदिति और सिद्धार्थ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
वहीं एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह हाल ही में जी 5 की सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अदिति ने 'अनारकली' की भूमिका निभाई है। वहीं, नसीरुद्दीन शाह ने मुगल सम्राट 'अकबर' का रोल प्ले किया था। इसमें एक्ट्रेस के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। जल्द ही अदिति प्राइम वीडियो की नई सीरीज में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications


