अदिति का दिल नहीं भरा बिग बॉस से

तैंतीस वर्षीय अदिति शुक्रवार को 'बिग बॉस 3' से बाहर हो गई, जबकि विंदु दारा सिंह, पूनम ढिल्लन, प्रवेश राणा और बख्तियार ईरानी फाइनल में पहुंच गए। शो के संबंध में चर्चा करते हुए अदिति कहती हैं कि इस शो ने उन्हे काफी कुछ सिखाया। भविष्य में लोगों से व्यवहार करते समय वह अधिक सतर्क रहेंगी।
'बिग बॉस' में डिजाइनर रोहित वर्मा के साथ बिताए हुए समय पर अदिति कहती हैं कि जब उन्होंने घरवालों के साथ रोहित, बिंदु और राजू का वीडियो देखा तो वह रोहित द्वारा कही गई बातों से चकित रह गई थीं।
अदिति की शुभकामनाएं, शो के दौरान उनके अच्छे मित्र रहे बख्तियार ईरानी के साथ हैं। अदिति चाहती हैं कि यह शो बख्तियार ही जीतें। उनके मुताबिक बख्तियार इस शो के सशक्त दावेदार हैं लेकिन प्रवेश राणा उन्हे चुनौती दे सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications