प्रभास हुए गर्मी से परेशान तो कृति सेनन ने पोछने के लिए ऑफर किया दुपट्टा, Viral हुआ वीडियो
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार 'आदिपुरुष' का टीजर रविवार को अयोध्या में रिलीज कर दिया गया। फिल्म के मेकर्स ने 'आदिपुरुष' के टीजर को भगवान राम की नगरी अयोध्या में रिलीज किया। प्रभास और कृति सेनन समेत पूरी टीम अयोध्या पहुंची थी।
वहीं, फिल्म का टीजर लॉन्च इवेंट भी काफी भव्य था। इस दौरान प्रभास और कृति सेनन साथ-साथ नजर आए। फिल्म में जहां प्रभास जहां राम की भूमिका में हैं वहीं, कृति सेनन सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है लेकिन प्रभास-कृति की इवेंट के दौरान बॉन्डिंग को लोगों ने काफी पसंद किया है।

पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि कृति सेनन और प्रभास रिलेशनशिप में हैं और इसके बाद अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो प्रभास-कृति के फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, इवेंट के दौरान मंच पर प्रभास, कृति सेनन के अलावा भूषण कुमार और ओम राउत भी मौजूद थे। अधिक लाइट और गर्मी के कारण प्रभास गर्मी से परेशान हो रहे थे।
प्रभास बार-बार पसीने को पोंछने की कोशिश कर रहे थे। तभी कृति सेनन अपना दुपट्टा उन्हें ऑफर करती दिखती हैं। वो प्रभास को दुपट्टा ऑफर करते हुए मुस्कुराने लगती हैं। प्रभास इस दौरान सफेद रंग के कुर्ते-पजामे में थे जबकि कृति सेनन ने लहंगा पहना था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इस फिल्म प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में है। वो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी है। खासकर फिल्म के टीजर को वीएफएक्स की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications