अंधेरे से डरते है अध्ययन
फिल्म अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का कहना है कि फिल्म 'राज : द मिस्ट्री कंटीन्यू' की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी मुश्किल हुईं, क्योंकि उन्हें भूतों से व अंधेरे से बहुत डर लगता है।
इस डरावनी फिल्म में अध्ययन ने वृत्तचित्र बनाने वाले एक ऐसे युवा फिल्मकार की भूमिका निभाई है, जो भूतों पर विश्वास नहीं करता।
अध्ययन ने संवाददाताओं को बताया, "मैं एक धार्मिक व्यक्ति हूं और हर रोज मंदिर दर्शन करने जाता हूं। फिल्म में मेरी भूमिका मेरे निजी स्वभाव से ठीक विपरीत है।"
अध्ययन ने बताया, "शुरू में मैं निर्देशन करना चाहता था, क्योंकि मैंने वर्ष 2006 में न्यूयार्क फिल्म अकादमी से निर्देशन का कोर्स किया। लेकिन इस कोर्स के दौरान मेरा झुकाव धीरे-धीरे अभिनय की ओर होने लगा।"
अध्ययन, फिल्म की नायिका कंगना राउत के साथ फिल्म के प्रचार के सिलसिले में यहां आए हुए थे। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications