सुर्खियों में हैं अध्ययन और शाहाना
आगामी फिल्म 'जश्न' में भले ही अभिनेता अध्ययन सुमन और अभिनेत्री शाहाना पर्दे पर भाई-बहन के किरदार में नजर आएंगें लेकिन पर्दे के पीछे दोनों के प्यार के चर्चे सुर्खियों में हैं।
फिल्म का निर्माण महेश भट्ट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म को लोकप्रिय बनाने के लिए अध्ययन और शाहाना के संबंधों को लेकर बातें हो रही है हालांकि भट्ट ने इससे इंकार किया है।
फिल्म 'जश्न' अध्ययन की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'हाल-ए-दिल' और 'राज द मिस्ट्री कंटीन्यूज' में नजर आए थे। सह अभिनेत्रियों के साथ अध्ययन का नाम शुरू से उछलता रहा है। उनका नाम कंगना राणावत से भी जोड़कर सामने आया था, जो उनकी मित्र हैं।
हालांकि अध्ययन ने इसे अफवाह बताया है। अध्ययने ने कहा कि "मेरा नाम पहले अंजना सुखानी से जोड़ा गया था और अब शाहाना से जोड़ा जा रहा है। मैं बता दूं कि कंगना मेरी अच्छी दोस्त है। वह दिल से काफी अच्छी है। मैं वैसा लड़का नहीं हूं जो एक साथ कई लड़कियों के साथ संबंध रखता हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications