ब्रेक-अप की बात से अध्ययन नाराज़
अध्ययन सुमन और कंगना रनाउत के ब्रेक-अप की खबरों को पब्लिसिटी स्टंट बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भट्ट कैंप की आने वाली फिल्म "जश्न" के प्रचार के लिए यह सब किया गया। इस फिल्म में अध्ययन सुमन लीड रोल में है और उनकी को-स्टार शहाना है।
अध्ययन इस बात से बेहद नाराज़ हैं। उन्होंने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि वो और सहाना सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ भी नहीं। अध्ययन ने कहा कि कंगना दिल की बेहद अच्छी है और वे अब भी साथ हैं।
कहा जाता है कि यह अफवाह भट्ट कैंप की ओर से ही उड़ाई गई है। इससे पहले जब कंगना और अध्ययन स्टारर फिल्म "राज 2" आई थी तब भी दोनों के संबंधों का फिल्म के प्रचार के लिए इस्तेमाल किया गया था।
वहीं महेश भट्ट इस मामले में सफाई देते फिर रहे हैं। उन का कहनै है कि इस फिल्म में शहाना ने अध्ययन की बहन का रोल किया है तो फिर इन बातों से फिल्म को कैसे फायदा मिल सकता है। खैर बात जो भी हो भट्ट साहब लेकिन बिना आग के धुंआ तो नहीं उठता


Click it and Unblock the Notifications