दीवाली मनाएगी खास तरीके से अदा

By Staff

Adah Sharma
जहां सभी अपनी दीवाली पटाखों और मिठाइयो के साथ बीताते हैं वहीं अदा अपनी दीवाली प्रकृति के बीच बसे मालवली वेदांत आश्रम के लोगों के साथ बीतानेवाली हूं।

अपनी दीवाली की योजना विस्तार से बताते हुए अदा ने हमें बताया, “मैं एक नवंबर को अपनी अगली फिल्म 'फिर" की शूटिंग के लिए लंदन रवाना होनेवाली हूं। दीवाली से एक दिन पहले मेरे पापा हमारे (मम्मी और मैं) लिए अपने हाथों से खाना बनानेवाले हैं।“

दीवाली के खास मौके को पटाखों के शोर और धुएं से दूषित करने की बजाय प्रकृति को मोहक बनाना चाहती हैं। वैसे पटाखें ना जलाने का एक खास कारण अदा यह भी बताती हैं कि पटाखा अधिकतर छ: से आठ साल के बच्चे बनाते हैं, जो 14 साल की उम्र तक आते आते उनकी उंगलियां इस कदर झुलस जाती हैं कि वह कलम पकडने की स्थिति में भी नहीं रह पातें।

छोटे छोटे बच्चों के साथ अदा रास्तों पर रहनेवाले जानवरों की परेशानियों से भी परिचित हैं, जिनके पास इस शोर से बचने के लिए घर भी नहीं होते।

आज जहां लोगों को अपनी परेशानी को समझने के लिए वक़्त नहीं ऐसे में दुसरों की परेशानी को समझना बहुत बडी बात है। वैसे तो आपने अपनी पहली फिल्म से ही यह साबित कर दिया कि आपकी हर अदा सबसे हटकर है। मगर हम यह कहते हैं कि आपकी यह अदा वाकई कुछ खास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X