विक्रम भट्ट और अदा शर्मा में ठनी
बॉलीवुड में शूटिंग के निर्देशक और कलाकारों के बीच अक्सर तू- तू मैं-मैं की खबरें आती ही रहती हैं, और जब आप उनसे उन झगडों के बारे में पूछे तो वह बिना किसी परेशानी के उसे क्रिएटिव डिफ्रेंसेस का नाम देकर उनसे साफ मुकर जाते हैं। मगर फिलहाल विक्रम भट्ट और अदा शर्मा के बीच मामला इतना संगीन हो चुका है कि दोनों ने एक दूसरे के साथ कभी भी काम ना करने की कसम खा ली है।
'1920" की अपार सफलता के बाद अदा शर्मा ने नायिका के तौर पर इस बात को साबित कर दिया कि नई होने के बावजूद ना सिर्फ उनमें अभिनय के लिहाज से काफी संभावनाएं हैं बल्कि पूरी फिल्म को अपने दम पर सफल बनाने की भी काबिलियत भी है। विक्रम भट्ट के साथ तीन फिल्मों के कॉंट्रैक्ट के तहत अदा शर्मा ने हाल ही में विक्रम की 'फिर" पूरी की है। हालांकि तीसरी फिल्म के तहत विक्रम ने अदा के सामने आदित्य नारायण अभिनीत 'शापित" का प्रस्ताव रखा जिसे अदा ने सिरे से खारिज कर दिया क्योंकि इस फिल्म में उन्हें कुछ खास नज़र नहीं आया।
बस फिर क्या था इस बात पर विक्रम नाराज़ हो गए और दोनों के बीच ठन गई। विक्रम वैसे तो बेहतरीन निर्देशक हैं मगर जिस तरह उनकी झडपों की खबरें उनके दर्शकों तक पहुंचती है उससे उनके करियर पर भी बुरा असर पड़ सकता है। तो आगे से झगड़ने से पहले दो बारे सोचें विक्रम साहब


Click it and Unblock the Notifications