#SalmanLuck: जिस जिस ने रिजेक्ट की सुलतान....उसने दे दी सुपरहिट!
सलमान खान के साथ एक बड़ी अजीब सी चीज़ हुई। दरअसल, सलमान खान की सुलतान के दौरान कई हीरोइनों को एक साथ अप्रोच किया जा रहा था । कुछ सलमान को नहीं पसंद आईं तो कुछ को रिजेक्ट कर दिया गया।
लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जिस जिस ने सुलतान को रिजेक्ट किया, उस हीरोइन ने एक सुपरहिट ज़रूर दी! वहीं दिलचस्प ये है कि सुलतान के बाद सलमान की अगली फिल्म फ्लॉप हो गई।

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने सुलतान रिजेक्ट की और फिर एक स्क्रीनप्ले कोर्स करने चली गईं। भले ही रंगून फ्लॉप हुई हो लेकिन उनकी आने वाली फिल्में मणिकर्णिका और सिमरन से काफी उम्मीदें हैं। वहीं तनु वेड्स मनु के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला।
दीपिका पादुकोण ने सुलतान रिजेक्ट की क्योंकि वो भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी कर रही थीं। वहीं, कृति सैनन ने फिल्म रिजेक्ट की और शाहरूख की दिलवाले पर फोकस किया।
इसके अलावा, स्वरा भास्कर को ये रोल मिला नहीं जिसके बाद उनकी निल बटे सन्नाटा आई जिसने तहलका मचाया। और अनारकली ऑफ आरा भी क्रिटिक्स की फेवरिट रही।
जानिए अब तक किन हीरोइनों ने किया सलमान को रिजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications