तनुश्री की ब्वायफ्रैंड से खटपट क्यों?

पता हो कि नील कोईना मित्रा का ममेरा भाई है। इन दिनों वह लंदन में ग्राफिक डिजाइनिंग और एनिमेशन फिल्मस का अध्ययन कर रहा है। बताते हैं कि तनुश्री की नील से मुलाकात कोईना मित्रा के घर में हुई थी और दोनो में दोस्ती होने के बाद रोमांस भी शुरु हो गया था।
दिलचस्प यह है कि कोईना ने नील और तनुश्री के रोमांस को बड़ी सहजता से स्वीकार लिया था। उसने कहा कि दोनो की जोडी काफी जमती है. नील जब भारत आता था तो वह तनुश्री के साथ समय बिताना पसंद करता था।
फिलहाल अभी तक यह खबर नहीं मिली है कि नील से संबंध टूटने की असली वजह क्या है। चर्चा तो यह है कि तनुश्री बिना पाल की नाव जैसे अपने डगमगाते कॅरियर को लेकर चिंतिंत हैं? जमकर अंगप्रदर्शन करने के बाद भी वे गिने-चुने आइटम सांग्स तक ही सीमित रह जा रही हैं।
तनुश्री जरा संभल के.. कहीं ऐसा न हो कि कैरियर तो गया... ब्वायफ्रैंड भी हाथ से निकल जाए...
आगे पढ़ें... मैं अब तक कुंवारी हूँ: तनुश्री दत्ता


Click it and Unblock the Notifications