हीरोइनों की छोटी बहनें रही नाकामयाब

अभिनेत्रियां अमृता अरोड़ा, शमिता शेट्टी और तनिशा मुखर्जी ऐसी ही अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी बहनों के बाद बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन अपनी बहनों की तरह लोकप्रिय नहीं हो सकीं।
मलाइका अरोड़ा खान की छोटी बहन अमृता ने बॉलीवुड में वर्ष 2002 में 'कितने दूर कितने पास' फिल्म से करियर की शुरुआत की।
अमृता की तरह शमिता भी बॉलीवुड में अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के बाद आईं। उन्होंने आदित्य चोपड़ा की बड़ी बजट वाली फिल्म 'मोहब्बतें' से वर्ष 2000 में करियर की शुरुआत की। लेकिन सात वर्षो में बॉलीवुड को उन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।
वैसे 'जहर' फिल्म में शमिता के अभिनय की हर जगह प्रशंसा हुई लेकिन जितनी लोकप्रियता शिल्पा को मिली है उतनी शमिता को नहीं मिल सकी।
काजोल की बहन तनिशा का भी हाल कुछ ऐसा ही है। उन्होंने भी अभी तक सफलता का स्वाद नहीं चखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











