सामंथा रुथ 'सिटाडेल' के लिए खुद को कर रहीं तैयार, हिंदी की ले रहीं खास ट्रेनिंग

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु 'द फैमिली मैन' के बाद से लगातार सुर्खियों में रही हैं। हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी इस सीरीज की वजह से उन्हें पहचान मिली है। साथ ही अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा: द राइज' में अपने आइटम नंबर ऊ अंतावा' के लिए के लिए भी उनकी काफी तारीफ हुई थी। सामंथा के पास फिलहाल कुछ हिंदी प्रोजेक्ट्स भी हैं।

सामंथा इन प्रोजेक्ट के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। वेब सीरीज 'सिटाडेल' के लिए सामंथा अपनी हिंदी को मजबूत करने में लगी हुई हैं। इसके लिए वो खास ट्रेनिंग भी ले रही हैं। एक्ट्रेस पॉपुलर कोच और ट्यूटर से ट्रेनिंग ले रही हैं, जिनसे कई बॉलीवुड स्टार्स भी हिंदी सीख चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार आने वाले समय में सामंथा प्रभु को कई हिंदी प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

Actress Samantha Ruth Prabhu taking hindi dialect for Amazon Prime video web series Citadel

इसी वजह से सामंथा भी पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं। आपको बता दें कि अमेरिकन वेब सीरीज 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी और इस सीरीज के भारतीय स्पिन ऑफ में वरुण धवन और सामंथा साथ-साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

इस प्रोजेक्ट का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। सामंथा इन दिनों अमेरिका में हैं और इस सीरीज के लिए जरूरी ट्रेनिंग ले रही हैं। आने वाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि सामंथा 'सिटाडेल' के अलावा किन-किन हिंदी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X