तो विद्या के ना आने का पूरा फायदा उठा रही हैं जंगली बिल्ली!
वो पैनल डिस्कसन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। ब्यूटी विद ब्रेन मैडम पीसी की पूरी कोशिश है कि वो पूरी तरह से आईफा अवार्ड समारोह में खुद को और भारत को लोगों के दिल-दिमाग में अंकित कर दें।
Pics: आईफा में डांस करते हुए प्रियंका चोपड़ा
शायद इसके पीछे कारण अभिनेत्री विद्या बालन हैं। बॉलीवुड की चौथी खान कही जाने वाली विद्या बालन को आईफा में भारत की रीप्रेजेंट करने का मौका मिला था लेकिन विद्या ने ऐन वक्त पर अपना नाम वापस ले लिया और उनकी जगह आईफा आयोजनकर्ताओं ने पीसी को वो चांस दे दिया। इसलिए मैडम प्रियंका दोहरी मेहनत कर रही हैं कि वो अच्छी तरह से आईफा को रीप्रेजेंट करें।
मौके का भरपूर फायदा उठाने में माहिर पीसी की इस कोशिश ने उन्हें इस समय आईफा में सबसे चर्चित भारतीय अभिनेत्री बना दिया है। खैर देखते हैं कि पीसी जब भारत लौटती हैं तो भारत में और खुद विद्या बालन उनके बारे में क्या प्रतिक्रिया देती हैं। फिलहाल तो इस समय पूरा आईफी पीसी के साथ असलाम वाले गुम.. जैसे गाने पर उनके साथ नाच रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
